मोहाली पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक गुर्गे को लग्जरी कार और 11 पिस्टल सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनप्रीत सिंह उर्फ भीमा निवासी दोराहा, लुधियाना के रूप में हुई हैं, जो पेशेवर अपराधी होने के साथ-साथ गैंग के अन्य साथियों को हथियारों से संबंधित रासायनिक पदार्थ को आदान प्रदान करने का काम भी करता था। शनिवार को एसएसपी विवेकशील सोनी ने प्रेसवार्ता में बताया कि मनप्रीत की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है। इससे बिश्नोई गैंग को नुकसान पहुंचेगा।
मनप्रीत उफ भीमा एक पेशेवर अपराधी है, जिसके लिए पंजाब के अलग-अलग जिलों में नशा तस्करी से लेकर, लूटपाट, फिरौती सहित कई केस पहले से दर्ज है। मनप्रीत खिलाफ मार्च 2019 में लुधियाना में लूटपाट करने और जून 2022 में नशे की तस्करी करने के आरोप में केस दर्ज है। इसके साथ ही हरियाणा नंबर बीएमडब्लयू कार जसमीत सिंह उर्फ लक्की के नाम पर रजिस्टर्ड है और इस कार का इस्तेमाल हथियारों के रासायनिक पदार्थों को सप्लाई के लिए किया जाता था। बीएमडब्लयू कार की मदद से नशे की तस्करी की वारदात भी की जाती थी।
एसएसपी वीके सोनी ने बताया कि मनप्रीत का नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने का तरीक बिल्कुल अलग था, जिस कारण आज तक मनप्रीत पुलिस की पकड़ में नहीं आया। मनप्रीत नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देने के लिए गैंगस्टर जसमीत सिंह नाम पर रजिस्टर्ड बीएमडब्लयू कार का इस्तेमाल करता था और लग्जरी कार को देख कोई जल्दी इसको चेकिंग करने के लिए नहीं रोकता था। जबकि मनप्रीत लग्जरी कार की आड़ में बड़े आराम से नशा तस्करी की वारदात को अंजाम देकर चुपचाप निकल जाता था।