फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर-71 मार्केट की बदलेगी सूरत, काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित मार्केट की निगम ने सुध ले ही ली। मार्केट की सूरत अब पूरी तरह से बदल जाएगी। 27 लाख रुपये से पार्किंग, फुटपाथ से लेकर डंपिंग ग्राउंड तक को संवारा जाएगा। सारा काम तय समय में पूरा किया जाएगा। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने शुक्रवार को काम का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस मौके सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी भी हाजिर रहे। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में एक समान विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। अपने इलाके को सबसे सुंदर शहर बनाया जाएगा। सेक्टर-71 में काफी समय से विकास कार्य नहीं हुए थे जिससे लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही थी। यह वार्ड सीनियर डिप्टी मेयर का वार्ड है। ऐसे में नगर निगम के इंजीनियरिंग विंग ने होने वाले सारे कामों के एस्टीमेट तैयार किए। इसे सदन की बैठक में मंजूरी दी गई जिसके बाद अब काम शुरू होने की प्रक्रिया शुरू हुई। मेयर ने कहा कि सारा काम पूरी रणनीति के साथ किया जाएगा। काम में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मेयर ने फेज-सात स्थित अनुराधा आनंद के वार्ड का दौरा किया। साथ ही जेपी अस्पताल के पीछे पड़े सीवरेज की समस्या बाबत इलाके की संस्था से बातचीत करते कहा कि मोहाली में विकास कार्य पहले की तरह चल रहे हैं। लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं उठानी पड़ेगी। इस मौके प्रदीप सैनी, मोहन चौधरी, मोहम्मद साजिद, अनुज अग्रवाल, दविंदर आहूजा, चरणजीत सिंह समेत कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन

लाखों से मशीनें खरीदीं, सीवरेज की गंदगी फिर भी सड़कों पर
निगम ने सीवरेज व ड्रेनेज लाइन की सफाई के लिए 80 लाख रुपये से मशीनरी खरीदी है। इसके बाद भी सीवरेज लाइनों की उचित तरीके से सफाई नहीं हो रही है। इस चक्कर में लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है। फेज-दो में मदनपुर चौक में चंडीगढ़ के एंट्री प्वाइंट पर कई दिनों से सीवरेज लाइन ब्लॉक है। इस कारण सारी गंदगी सड़कों पर बह रही है। कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं मिल रहा है। शुक्रवार को शिकायत के बाद निगम ने सफाई करवाई। हालांकि लोगों का कहना है कि अभी तक भी हालत में ज्यादा सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें