फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। थाना बलौंगी के अधीन एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। आरोपियों को शुक्रवार अदालत में पेश किया। इसके बाद दोनों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, नाबालिग लड़की अपनी बहन के घर मिलने के लिए आई थी। इस दौरान उसकी मुलाकात नाबालिग लड़के से हुई। इसके बाद आरोपी लड़के व उसके दोस्त ने लड़की से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। जैसे ही यह मामला सामने आया पुलिस की तरफ से नाबालिग आरोपियों के खिलाफ रेप व पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। दोनों नाबालिग आरोपी एक स्कूल में पड़ते हैं। पुलिस ने दोनों का खुद मेडिकल करवाया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें