फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई डेराबस्सी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। बरवाला रोड गांव रामपुर सैनियां के नजदीक साल 2018 में 22 वर्षीय गायक नवजोत सिंह निवासी गांव बेहड़ा की अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पूछताछ के लिए अब डेराबस्सी पुलिस संगरूर जेल में बंद गैंगस्टर कौशल चौधरी को वीरवार को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई। यह हत्या उस समय की गई थी जब नवजोत अपनी स्वीफ्ट कार में अकेला घर जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात हमलावरों ने उसको घेरकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। तीन साल से पुलिस के लिए यह हत्या की गुत्थी सुलझाने में काफी दिक्कत आ रही है। लेकिन पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस इससे पहले गैंगस्टर भुप्पी राणा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई थी। पुलिस को शक है कि यह हत्या किसी गैंगस्टर को सुपारी देकर करवाई गई थी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पुलिस को शक है कि गायक नवजोत सिंह की हत्या में उक्त गैंगस्टर का हाथ हो सकता है। डेराबस्सी थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गैंगस्टर कौशल चौधरी को प्रोडक्शन वारंट पर लाने के बाद उसको डेराबस्सी अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए 10 दिन का रिमांड मांगा था, लेकिन चार दिन का ही मिला है। अब उसको 22 नवंबर को अदालत में पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि तीन साल से पुलिस के लिए सिरदर्द बने उक्त हत्या की गुत्थी को सुलझाने में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस इस हत्याकांड में गैंगस्टरों की कड़ी जोड़ने में लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें