फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सी की मेहत मित्तल ने पीसीएस की परीक्षा में चौथा स्थान हासिल किया

विज्ञापन
मित्तल को बधाई देते हलका विधायक एनके शर्मा। - फोटो : MOHALI
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर के दादपुरा मोहल्ले की 23 वर्षीय मेहक मित्तल ने पीसीएस की परीक्षा में राज्य में चौथा स्थान हासिल कर अपना, परिवार और शहर का नाम रोशन किया है। इसकी खबर मिलते ही उसके परिवार और सगे-संबंधियों में खुशी की लहर फैल गई। उसके घर बधाई देने वाले लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

इतना ही नहीं हलका विधायक एनके शर्मा ने उसके घर पहुंच कर उसका मुंह मीठा करवाते हुए उसे और उसके परिवार को इस कामयाबी के लिए बधाई दी। विधायक एनके शर्मा ने कहा कि मेहक मित्तल ने यह कठिन परीक्षा पास करके इलाके का नाम रोशन किया है। हम उम्मीद करते हैं कि वह भविष्य में भी कामयाबी हासिल करती रहे।
मेहक मित्तल के पिता रमेश मित्तल शहर के सिविल अस्पताल के बाहर कैमिस्ट की दुकान चलाते हैं जबकि उनकी माता सीमा मित्तल गृहिणी है। उनके माता-पिता ने कहा कि यह उनकी बेटी की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इस परीक्षा को पास करने के लिए उसने दिन रात मेहनत की है।
विज्ञापन

मेहक मित्तल ने बताया कि वह यूपीएससी की परीक्षा पास करना चाहती थी, परंतु कोरोना के कारण वह रद्द हो गई थी। इस दौरान बीच में पीसीएस की परीक्षा आ गई और उसने इसके पेपर दिए। जिसमें वह कामयाब हो गई। उसने कहा कि वह यूपीएससी की परीक्षा फिर से देगी, जिसकी उसने काफी मेहनत से तैयारी की हुई है। वह दो बहनें और एक भाई है। उसने अपनी इस कामयाबी के लिए अपने परिवार और शिक्षकों को श्रेय दिया है। उसने कोचिंग के अलावा सेल्फ स्टडी को कामयाबी के लिए गुरुमंत्र बताया है।
मेहक ने बताया कि पीसीएस परीक्षा क्लीयर करने में उसके पूरे परिवार ने उसे पूरा सहयोग दिया है। साथ ही सबसे ज्यादा मदद उसके छोटे भाई ने की है जो कि नोट्स की फोटोस्टेट करवाने के साथ अन्य कामों में उसकी मदद करता था, और अब वह भी बहुत खुश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें