फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-1 में एक विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाया। वहीं मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका की पहचान सौम्या के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कानपुर (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थी। मामले की पुष्टि फेज-1 पुलिस थाना प्रभारी शिवदीप सिंह बराड़ ने की।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सौम्या के पति अंबर श्रीवास स्वराज कंपनी में असिस्टेंट इंजीनियर है। सोमवार सुबह 6 बजे वह नौकरी पर चले गए। पीछे से घर में मौजूद सौम्या ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला। घटना का पता दोपहर दो बजे पता चला जब पति ड्यूटी से छुट्टी करके घर लौटा। काफी देर दरवाजा खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तो वह तोड़कर अंदर दाखिल हुआ तो पत्नी को पंखे से लटका पाया।
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि सौम्या की शादी डेढ़ साल पहले अंबर श्रीवास से हुई थी और दो महीनों से अपने मायके में थी। बीते शुक्रवार को मायके से लौटी थी और सोमवार को उसने फंदा लगा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें