फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने सीएम चन्नी को एक हजार जीरो बिल पेश करने की चुनौती दी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय कन्वीनर एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सरकार द्वारा मुफ्त बिजली स्कीम के तहत दिल्ली के उन एक लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिल शनिवार को पेश किए, जिनका बिल जीरो आया था। साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को चुनौती दी कि वह मात्र एक हजार ही बिल पेश कर दें, जिनका पंजाब में जीरो बिल आया है। केजरीवाल ने चरणजीत सिंह चन्नी केवल घोषणाएं करते हैं, उनपर अमल नहीं करते। चन्नी जगह-जगह पर सरकारी राशि खर्च कर विज्ञापन और बोर्ड तो खूब लगवा रहे हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं करते। इस कारण आज बेरोजगार अध्यापक, मुलाजिम, किसान, व्यापारी, डॉक्टर, नर्सों समेत हर वर्ग धरने प्रदर्शन पर बैठा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को एक हाल में आयोजित पंजाब की जनता के साथ केजरीवाल की बातचीत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद भगवंत मान, दिल्ली के विधायक व पंजाब मामलों के इंचार्ज जरनैल सिंह, नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा, प्रिंसिपल बुद्धराम, जै सिंह रोड़ी, अमरजीत सिंह संदोआ (सभी विधायक) मौजूद रहे, जबकि मंच का संचालन विधायक अमन अरोड़ा ने किया। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 50 लाख परिवारों में से 35 लाख परिवारों को बिजली मुफ्त मिलती है। इसका सबूत यह एक लाख बिजली बिल हैं, जिनमें जीरो बिल आने की जानकारी अंकित की गई है। अब पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी केवल 1 हजार मुफ्त बिजली वाले बिल (दलित वर्ग के 200 यूनिट माफी के बिल छोड़कर) लोगों के समक्ष पेश करें, क्योंकि चन्नी ने भी पंजाब में मुफ्त बिजली बिल देने की घोषणा की है।
सरकार आने पर भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी
केजरीवाल ने कहा कि हम पंजाब के लोगों को मुफ्त बिजली, 24 घंटे निर्विघ्न बिजली सप्लाई, 16 हजार क्लीनिक खोलने, महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रति महीना देने, स्कूल और शिक्षा व्यवस्था सुधारने, अच्छे अस्पताल बनाने व भ्रष्टाचार खत्म करने की गारंटी देते हैं। पंजाब में आप की की सरकार बनने पर सभी वादे पूरे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि यदि पंजाब में मुफ्त और 24 घंटे बिजली, अच्छे स्कूल, अच्छे अस्पताल, घर-घर रोजगार और पांच-पांच मरले के प्लाट मिल गए हों तो कांग्रेस पार्टी को वोट दे देना। यदि कुछ नहीं मिला और वह चाहते हैं कि दिल्ली जैसी सुविधाएं उन्हें भी मिलें तो एक बार झाड़ू वाला बटन जरूर दबा देना।
विज्ञापन

सीएम बदलने के बाद भी कुछ नहीं बदला : भगवंत मान
आप सांसद भगवंत मान ने कहा कि कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में मुलाजिमों को पकके करने का वायदा किया था, लेकिन लागू नहीं किया। भले ही कांग्रेस पार्टी ने ढाई महीनों के लिए अपना मुख्यमंत्री बदल लिया है, लेकिन उसके अलावा कुछ नहीं बदला है। कांग्रेस पार्टी से हिसाब किताब पूरे 5 वर्षों का लिया जाएगा न कि ढाई वर्षों का। मुख्यमंत्री बदलने से सरकार के कार्यों में कोई फर्क नहीं पड़ा। भगवंत मान ने चरणजीत सिंह चन्नी पर आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अध्यापकों और अन्य मुलाजिमों के मामलों का समाधान करने के बजाय उन पर पर्चे दर्ज करने के आदेश दे रहे हैं।
पूर्व सीएम कैप्टन से सीख लें कांग्रेसी
भगवंत मान दिल्ली सीएम के आने से पहले मोहाली एयरपोर्ट पर मीडिया कर्मियों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सत्ता में रहकर कांग्रेस मंत्री अहंकार से भर गए हैं, लेकिन उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर देखना चाहिए जिनके हाथ से सत्ता छिनने के बाद वह अपने शहर के मेयर की कुर्सी को बचाने के लिए सीढ़ियां चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें