मोहाली। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (पीएसईबी) से रिटायर सहायक सचिव जतिंदर सिंह मान के बेटे सतिंदर की मौत हो गई। वह पुलिस विभाग में तैनात थे। वह अचानक बीमार हुए थे। इसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हुई। उनका संस्कार वीरवार को सरकारी सम्मान के साथ बलौगी श्मशानघाट पर किया गया। चिता को अग्नि बेटे युगनाहर सिंह व बेटी मनरूप कौर ने दी। मृतक देह को डीएसपी एडमिन हेडक्वार्टर चंडीगढ़ व जसपाल सिंह डीएसपी रोपड़ ने फूल मालाएं अर्पित की।
जानकारी के मुताबिक, सतिंदर मान पंजाब पुलिस डीजीपी के दफ्तर में इंस्पेक्टर के पद तैनात थे। उनकी डीएसपी की प्रमोशन भी विचाराधीन थी। भाई रिटायर सचिव पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड रणजीत सिंह मान ने बताया कि उनकी आत्मिक शांति के लिए अंतिम अरदास 12:30 बजे से दो बजे तक गुरुद्वारा अंब साहिब में होगी। इससे पहले उनके घर फेज-तीन ए स्थित कोठी नंबर 180 पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले जाएंगे।
इस मौके पर पार्षद एवं पूर्व डिप्टी मेयर मनजीत सिंह सेठी, पीएसईबी के रिटायर ऑफिसर एसोसिएशन के नेता गुरदीप सिंह ढिल्लों व अमर सिंह धालीवा, प्रितपाल सिह, सुरिंदर सिंह नारंग, हदेव सिंह डीएसपी, तरनजीत सिंह ढिल्लों, हरप्रीत सिंह, गगनीदप सिह, रजिंदर पाल शर्मा, गुरविंदर गिल मौजूद थे।