फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में एक दिन में डेंगू के 52 केस आए, कुल मरीजों की संख्या 648 हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। शुक्रवार को 52 लोगों में डेंगू होने की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर में डेंगू के मरीजों की कुल 648 पर पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों को नसीहत दी है कि अपने घरों में साफ-सफाई रखें। आसपास साफ पानी जमा न होने दें और सुबह-शाम शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को 259 डेंगू के संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। जबकि डेंगू के 52 नए मरीज आने के साथ ही अब पिछले आठ दिनों में 277 केस सामने आ चुके हैं। सेहत विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि स्थिति काफी गंभीर चल रही है। डीसी ईशा कालिया ने खुद इसी मामले को लेकर सेहत विभाग और नगर निगम, नगर काउंसिल और नगर पंचायतों के अधिकारियों से बैठक की है। साथ ही उन्हें हिदायत दी है कि संदिग्ध इलाकों में फॉगिंग और स्प्रे नियमित तौर पर करवाया जाए। इसके अलावा लोगों के घरों की जांच की जाए और उन्हें डेंगू के बारे में जागरूक किया जाए। इसके साथ ही लोगों को हिदायत दी है कि किसी में डेंगू के लक्षण लगते हैं तो तुरंत अपने निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में जाए और टेस्ट करवाए, यहां पर डेंगू के टेस्ट और इलाज मुफ्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें