फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत विभाग की टीम ने चार दुकानों से खाने की चीजों के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को जीरकपुर स्थित ढकोली में मिठाइयों की दुकानों और दूध की डेयरियों में चेकिंग की। इस दौरान खाने-पीने की चार चीजों के सैंपल लिए गए। जिला फूड अधिकारी रविनंदन गोयल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि अक्तूबर में अब तक जीकरपुर इलाके में दूध और इससे बनी वस्तुओं के कुल 14 सैंपल भरे गए हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुकानदारों को कोरोना गाइड लाइन का पालन करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सेहत विभाग की टीम ने वीरवार को दुकानों पर बेची जा रही मिठाइयों की चेकिंग ही नहीं की, बल्कि दुकानदारों को मिठाइयां बनाने में की साफ सफाई बरतने के बारे में भी समझाया। उन्होंने कारोबारियों को सख्त हिदायत दी है कि मिलावटी, घटिया और एक्सपायर हो चुकी मिठाइयों की बिक्री कभी भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसी स्थिति में खाद्य सुरक्षा मानक और विनियम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जुर्माना लगाने के अलावा लाइसेंस तक रद्द किए जाएंगे। उन्होंने दुकानदारों को खाद्य पदार्थों की सुरक्षा और भंडारण के लिए बरती जाने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया। दुकानदारों को कोरोना वायरस महामारी के चलते दुकानों पर भीड़ न लगाने और बारी-बारी से ग्राहकों को सामान बेचने के निर्देश भी दिए। उन्हें एक-दूसरे से दूरी बनाए रखने और अपने चेहरे को ढकने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को भी साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें