फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali: इंटेलीजेंस इनपुट के बावजूद पुलिस लापरवाह, दिन में लगते हैं नाके, रात में थाने-चौकियों के दरवाजे बंद

Thu, 15 Dec 2022 11:02 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली

सार

मोहाली में रात के समय पुलिस थानों के दरवाजे बंद मिले। शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी रामभरोसे थी। रात 9:30 पर मटौर थाने के बाहर कोई भी संतरी नहीं मिला जबकि इसी थाने की पहली मंजिल पर डीएसपी सिटी- एक का ऑफिस भी है।
विज्ञापन
मटौर थाने के बाहर रात साढ़े नौ बजे खाली पड़ा बंकर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली की पुलिस इंटेलिजेंस ब्यूरो के इनपुट के बाद अलर्ट पर है। इसके चलते पुलिस की ओर से दिन-रात जगह-जगह पर विशेष नाके लगाए जा रहे हैं लेकिन रात के समय पुलिस चौकी व थानों के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं। 

विज्ञापन


रविवार को जिला पुलिस को सोहाना थाने की सनेटा चौकी पर हमले का इनपुट मिला था। इसके बाद से ही एसएसपी मोहाली की तरफ से सभी थाना प्रभारी एवं चौकी इंचार्ज को रात के समय अपने थाने में रहने के निर्देश दिए थे। अलर्ट को लेकर पूरे जिले में नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। सवारियों के नाम व मोबाइल नंबर भी रजिस्टर में दर्ज किए जा रहे हैं। इसे लेकर अमर उजाला की टीम ने मंगलवार रात पूरे जिले की सुरक्षा का जायजा लिया।

मोहाली की सुरक्षा रामभरोसे,  9:30 पर मटौर थाने के बाहर नहीं मिला संतरी 
मोहाली में रात के समय पुलिस थानों के दरवाजे बंद मिले। शहर की सुरक्षा व्यवस्था भी रामभरोसे थी। रात 9:30 पर मटौर थाने के बाहर कोई भी संतरी नहीं मिला जबकि इसी थाने की पहली मंजिल पर डीएसपी सिटी- एक का ऑफिस भी है। रात 9:58 पर मोहाली शहर में प्रवेश के लिए मुख्य मार्ग वाईपीएस चौक पर लगा नाका भी खाली मिला। 10:40 पर फेस-8 थाने का दरबाजा बंद था। फेस 11 के अधीन आते जगतपुरा एंट्री प्वाइंट पर भी 10:50 पर दिन में लगाए गए नाके के बैरिकेट्स सड़क किनारे पड़े मिले। रात 11:28 पर बलौंगी थाने को जांचा गया तो थाने के दरवाजे बंद मिले। दरवाजे के बाहर सिर्फ पीसीआर खड़ी दिखाई दी। थाने की सुरक्षा में कोई मुलाजिम भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन


शाम 8:39 पर नयागांव में नहीं लगा था कोई नाका
नयागांव में शाम 8:39 पर बाजार में कोई भी पुलिस नाका मौजूद नहीं था। यहां तक कि शहर के मुख्य भगत सिंह चौराहे पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं था। रात करीब 11:24 पर नयागांव पुलिस थाने का दरवाजा बंद किया हुआ था। रात 1:18 पर पुलिस की तरफ से नाडा पुल नयागांव पर नाका लगाया गया था। इस दौरान आने जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी प्रकार खरड़ में रात करीब 8:00 बजे पुलिस की तरफ से हाईवे पर पुल के नीचे नाका लगाकर वाहनों की जांच की जा रही थी लेकिन थाने के बाहर बने बंकर में कोई संतरी मौजूद नहीं था। थाना माजरी में 9:00 थाने के बाहर बने बंकर में संतरी मौजूद दिखाई दिया।

जीरकपुर में भी नजर नहीं आए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध 
अमर उजाला की टीम ने जीरकपुर में मंगलवार शाम 5:00 बजे से रात 11:00 बजे तक सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया लेकिन पूरे शहर में कहीं भी सुरक्षा के कोई पुख्ता प्रबंध नजर नहीं आए। रात 9:21 पर छत लाइट प्वाइंट पर पीसीआर की गाड़ी नजर आई। इसके दो मुलाजिम खड़े हुए थे। 10:12 पर जीरकपुर पुलिस थाने का दरवाजा भी बंद था। जब टीम 10:57 पर पटियाला चौक पर पहुंची तो वहां पर कोई भी नाकाबंदी नहीं की गई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें