फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर : पांच हादसों में चार की मौत, दो जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। तेज रफ्तार ने कहर बरपाते हुए जिले में पांच अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसे में चार लोगों की जान चली गई। वहीं, दो लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन

फेज-10 में कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद कार पेड़ से टकराने के बाद सिल्वी पार्क की रेलिंग से टकराते हुए पलट गई। हादसे में 22 साल के युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वाला युवक सिमरनजीत सिंह दिल्ली का रहने वाला है। वह फेज-10 स्थित एक कैफे में काम करता था। घटना बुधवार अलसुबह करीब साढ़े चार बजे की है।
जांच अधिकारी संदीप सिंह ने बताया कि सिमरनजीत फेज-10 स्थित एक कैफे में काम करता था। नाइट ड्यूटी के दौरान उसकी पहचान का ग्राहक कॉफी लेने आया। इस दौरान सिमरनजीत सिंह अपने दोस्त की सफेद रंग की टैक्सी में कोक खरीदने के लिए फेज-11 गया। वापस आते समय कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई और बाद में रेलिंग पर चढ़ गई। इस दौरान आवाज सुनकर लोग इकट्ठा हुए और उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसा इतना भयानक था कि उसका सिर कुचला गया और उसकी एक आंख भी बाहर आ गई। उसे तुरंत फेज-6 अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक फेज-11 में पीजी रहता था। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

कार ने महिला को मारी टक्कर, घसीटती चली गई महिला, मौत
जीरकपुर। पंचशील एनक्लेव में पैदल जा रही एक महिला को कार ने टक्कर मार दी। कार उसे घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई। महिला को गंभीर हालत में राहगीरों ने निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत को गंभीर देखते हुए उसे प्राथमिक इलाज देकर जीएमसीएच-32 रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सुषमा राठौर (57) वासी पंचशील एनक्लेव जीरकपुर के रूप में हुई है।
मृतक महिला के पति टेक सिंह राठौर ने बताया कि उनकी पत्नी शाम करीब पौने पांच बजे घर से बाहर यमुना एनक्लेव की तरफ पैदल गाय को रोटी देने के लिए निकली थी। इस दौरान पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। कुछ लोगों ने उसे अस्पताल में पहुंचाया। लोगों ने कार मालिक की पहचान करते हुए बताया कि कार सिंघपुरा के किसी व्यक्ति की है। कार का नंबर भी लोगों ने नोट कर लिया है। जांच अधिकारी जसविंदर सिंह ने बताया कि सुषमा राठौर के पति के बयानों पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत
जीएम रिजॉर्ट के नजदीक हुआ हादसा, बस चालक के खिलाफ केस दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। पटियाला रोड स्थित जीएम रिजॉर्ट के नजदीक एक पीआरटीसी बस ने बाइक चालक को टक्कर मार दी। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान धर्म सिंह (60) निवासी शिवालिक विहार जीरकपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
मृतक के बेटे गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह अपने पिता के साथ बनूड़ से जीरकपुर स्थित अपने घर वापस आ रहे थे तो जीएम रिजॉर्ट के नजदीक पहुंचे तो पीछे से आ रही सरकारी बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की मदद से वीआईपी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
हाइड्रा ने साइकिल को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरा घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
डेराबस्सी। बरवाला रोड स्थित भगवानपुर गांव के नजदीक एक तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल को टक्कर मार दी। साइकिल सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मृतक के भाई राम कुमार निवासी हरिपुर हिंदूआं ने पुलिस को दी में बताया कि वह भगवानपुर गांव में पड़ती कांसल इंजीनियरिंग यूनिट में वेल्डर का काम करता है और उसका भाई संतोष कुमार भगवानपुरा में ही स्थित इस्को कंपनी में वेल्डर का काम करता था। वह भगवानपुर के बस स्टैंड पर खड़ा था तो इस दौरान उसका भाई साइकिल पर ड्यूटी जा रहा था। उसके पीछे उसका दोस्त लालू भी बैठा था तभी डेराबस्सी की ओर से आ रही तेज रफ्तार हाइड्रा ने साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर लगने से उसका भाई संतोष की मौके पर ही मौत हो गई और पीछे बैठे उसके दोस्त लालू को भी चोटें आईं। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल डेराबस्सी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

फूड डिलीवरी ब्वॉय को कार ने मारी टक्कर, जख्मी
जीरकपुर। पुलिस ने फूड डिलीवरी ब्वॉय को कार से टक्कर मारने के आरोप में कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कुलदीप निर्मल वासी विकास नगर मौलीजागरां ने बताया कि वह जीरकपुर स्थित एक निजी कंपनी में फूड डिलिवरी का काम करता है। वह वीआईपी रोड से फूड डिलिवरी देकर लोहगढ़ के सिगमा चौक पर पहुंचा तो पीछे से आ रही स्विफ्ट कार ने उसे टक्कर मार दी। इस कारण वह सड़क पर गिर गया और राहगीरों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां इलाज के बाद उसने कार के नंबर के आधार पर केस दर्ज करवाया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें