फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

18 अगस्त को बनूड़ बैरियर चौक पर जाम लगाएंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां- बनूड़। किसान जत्थेबंदियों के एसएचओ पर गलत भाषा का इस्तेमाल करने के विरोध में दिए अल्टीमेटम के अंतिम दिन डीएसपी राजपुरा ने किसानों से टोल प्लाजा पर की बैठक की, जोकि बेनतीजा रही। वहीं, दूसरी ओर किसान जत्थेबंदियों ने 18 अगस्त को बनूड़ बैरियर चौक पर जाम लगाने का ऐलान किया।
विज्ञापन

किसान नेता कृपाल सिंह सियाओं, लखविंदर सिंह कराला, जसपाल सिंह, मनजीत सिंह, मान सिंह, मनप्रीत सिंह ने बताया कि गांव बुढणपुर में विधायक हरदियाल सिंह कंबोज का विरोध करने के लिए सड़क के डिवाइडर पर खड़े थे। इस दौरान एसएचओ बनूड़ बलविंदर सिंह ने किसानों के साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया।
जल्द मसले का हल करेंगे : डीएसपी
टोल प्लाजा पर किसानों के साथ बातचीत करने पहुंचे डीएसपी राजपुरा गुरबंश सिंह बैंस ने बताया कि बैठक शांत माहौल में हुई में है। एसएचओं का पक्ष लिया जाएगा उन्होंने बताया कि किसानों ने बुढणपुर में दर्ज किसानों पर दर्ज मामलों को रद्द करने की मांग रखी है। जल्द ही मामले का हल निकाल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें