जीरकपुर। नाभा साहिब गांव से करीब 25 लोगों का जत्था अजीजपुर टोल प्लाजा से सिंघू बॉर्डर के लिए रवाना हुआ है। यहां से जाने वाले किसानों का मुख्य मकसद दिल्ली बार्डर पर बैठे किसानों को समर्थन देना और उनका मनोबल बढ़ाना है।
इस दौरान कृपाल सिंह स्याऊ सीनियर उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन सिद्धूपुर मोहाली इकाई और ब्लॉक अध्यक्ष लखविंदर सिंह कराला ने कहा कि लोगों के जत्थे ड्यूटी के अनुसार दिल्ली जा रहे हैं। पंजाब विधानसभा का चुनाव नजदीक आ चुका है। इसलिए अब सभी दलों के प्रतिनिधि गांवों और शहरों में वोट मांगने जा रहे हैं। किसान नेताओं ने लोगों से अपील की है कि वह सभी पार्टियों के प्रतिनिधियों से पिछले वर्षों में किए गए विकास कार्य और किसान आंदोलन में उनके योगदान के बारे में जरूर पूछें।
इस मौके पर गुरदीप सिंह निवासी बूटा सिंह वाला, राजू, अवतार सिंह नाभा, निर्मल सिंह, गुरमेल सिंह, कृष्ण गोयल, बिंदर सिंह, हरदीप सिंह, मोहन सिंह, रघुबीर सिंह, मालविंदर सिंह, हैप्पी, नछत्तर सिंह, जगदीश सिंह और गुरमुख सिंह सहित अन्य मौजूद थे।