फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग का क्रेडिट कार्ड चोरी, खाते से निकले 20 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। एक बुजुर्ग व्यक्ति का क्रेडिट कार्ड चोरी होने और उनके बैंक खाते से नकदी निकलने का मामला सामने आया है। बुजुर्ग को इसके बारे में उस समय पता चला जब उनके मोबाइल पर खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया। सोहाना थाने की पुलिस ने बुजुर्ग सुरिंदर कुमार की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। अभी आरोपी का सुराग नहीं लग पाया है। साइबर क्राइम थाने के विशेषज्ञ केस की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एसबीआई बैंक का क्रेडिट कार्ड किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। जब उनके मोबाइल फोन पर खाते से 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। इसके बाद उन्होंने बैंक को सूचित किया और पुलिस को इसकी शिकायत दी। साइबर क्राइम पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि क्रेडिट कार्ड से फेज-11 में रुपये निकाले गए हैं। पुलिस ने उक्त जगह पर जाकर सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली तो इसमें एक व्यक्ति रुपये निकालता दिख रहा है और उसने अपना चेहरा ढका हुआ है। इस वजह से आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें