फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में आठ कोरोना संक्रमित, पांच ठीक हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। वीआईपी जिले में एक बार फिर कोरोना महामारी का कहर बढ़ने लगा है। शनिवार को जहां आठ लोग कोरोना संक्रमित हुए, वहीं पांच लोगों ने कोरोना को मात देकर जिंदगी की जंग जीती। डीसी गिरीश दियालन ने इस संबंधी पुष्टि की है। उन्होंने सभी लोगों से टीकाकरण की अपील की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुुताबिक, मोहाली जिले में गत दो दिनों से लगातार कोरोना के केस बढ़ने लगे हैं। अधिक केस ढकोली एरिया में सामने आ रहे हैं। शनिवार को संक्रमित हुए लोगों में ढकोली के पांच, खरड़ दो और मोहाली का एक केस शामिल है। जिले में अब तक कोरोना के कुल केस 68601 सामने आ चुके हैं। इनमें से 67489 लोग ठीक हो चुके हैं। 1058 लोगों की मौत हुई, जबकि दस सक्रिय केस रह गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें