फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतबीड़ चिड़ियाघर में लायन सफारी खुलते ही बढ़ी सैलानियों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के छतबीड़ चिड़ियाघर में लायन सफारी और हिरनों के बाड़े को पहली मार्च से सैलानियों की 75 फीसदी संख्या के साथ खोल दिया गया था। इससे पहले चिड़ियाघर प्रबंधकों की ओर से करोना महामारी के चलते लंबे समय से इनको बंद किया हुआ था। इनके खुलते ही दूसरे दिन बुधवार को शेर और हिरन देखने वाले सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी और शेरों और हिरनों को देखने के लिए सैलानियों में भारी उत्साह दिखाई दिया। इस दौरान लायन सफारी में अंदर गाड़ी में बैठकर पहुंचे सैलानियों ने खुले में घूमते शेरों की मोबाइल से फोटो खींची और वीडियो भी बनाई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक पहले लायन सफारी और हिरनों के बाड़े को कोविड दिशानिर्देशों के साथ 50 फीसदी संख्या के साथ खोला गया था। लेकिन कोरोना के कमजोर पड़ते ही अब सैलानियों की संख्या 75 फीसदी बढ़ा दी गई है। इस संबंधी चिड़ियाघर प्रबंधन के अधिकारी हरपाल सिंह ने बताया कि यहां आने वाले सैलानियों के लिए कोरोना नियमों की पालना करना जरूरी है। कोविड नियमों का पालना करने वाले सैलानी ही लायन सफारी में और हिरनों को देखने जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यहां की लायन सफारी में तीन शेर घूमने के लिए छोड़े गए हैं। इनमें दो नर और एक मादा है। जबकि हिरन सफारी में बड़ी संख्या में अलग-अलग नसलों के हिरन मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि चिड़ियाघर में प्रवेश से पहले हाथों को सैनिटाइज करने के लिए गेट पर भी सैनिटाइजर स्प्रे बॉक्स लगाया गया है।
लायन सफारी देखने दूर-दूर से पहुंचते हैं सैलानी
छतबीड़ उत्तर भारत का एक बड़ा चिड़ियाघर है। यहां बड़ी संख्या में अन्य राज्यों हरियाणा और हिमाचल से सैलानी पहुंचते हैं और यहां का लायन सफारी मुख्य आकर्षण है। पिछले लंबे समय तक लायन सफारी बंद होने के कारण यहां आने वाले सैलानियों को काफी मायूूसी होती थी। लेकिन अब उनमें खुशी की लहर है। इतना ही नहीं यहां पर बंद पड़ी कैंटीन को भी खोल दिया गया है। इससे लोगों को खाने-पीने की भी दिक्कत महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें