फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, नौ संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 90 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। वह कांसल एनक्लेव मोहाली के रहने वाले थे। जबकि 9 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि मंगलवार को 760 लोगों की सैंपलिंग की गई थी। इनमें से बुधवार को 9 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जबकि राहत की खबर यह है कि 30 लोग कोरोना संक्रमण को मात देकर ठीक हो गए हैं। जिले में अभी तक 95577 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं। इनमें से 94353 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि 1148 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं जो नए संक्रमित आए हैं इनमें ढकोली से 6, मोहाली से 2 और डेराबस्सी से एक केस शामिल है। इनका इलाज डाक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। डीसी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण अभी खत्म नहीं हुआ है और लोगों से अपील है कि बाजारों में शॉपिंग के समय मुंह पर मास्क पहनेें और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर जरूर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें