फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू चंडीगढ़ में लूट:निहंग वेश में आए 3 बदमाशों ने कार सवारों को लूटा, कृपाण से हमला, महिला को भी नहीं बख्शा

Tue, 08 Jul 2025 07:53 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, नयागांव (मोहाली)

सार

मोगाली के न्यू चंडीगढ़ में दिनदहाड़े निहंग वेश में आए 3 बदमाशों ने लूट की वारदात की और फरार हो गए। आरोपियों ने कार सवार चार लोगों से लूट की है। कार में महिला भी सवार थी और आरोपियों ने महिला को भी नहीं बख्शा। 
विज्ञापन
पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के साथ लगते मोहाली के न्यू चंडीगढ़ में दिनदहाड़े लूट की वारदात हुई है। निहंग के वेश में आए तीन बदमाशों ने कार सवार चार लोगों से लूट की घटना को अंजाम दिया और फरार हो गए। कार में महिला भी सवार थी और आरोपियों ने उसका मोबाइल भी लूट लिया। हालांकि मुल्लांपुर पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान बलविंदर सिंह, सतनाम सिंह और अकाल सिंह के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


न्यू चंडीगढ़ निहंग बाना पहने और चेहरे ढके हुए तीन युवकों ने कृपाण से हमला कर कार सवार चार लोगों से मोबाइल छीन लिया। कार सवार अमृतपाल सिंह की शिकायत पर मुल्लांपुर थाना पुलिस ने तीन आरोपी युवकों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 311, 3 (5) के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उनका दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

एसएचओ अमनदीप तरिका ने बताया गांव भागोवाल गुरदासपुर निवासी अमृतपाल सिंह सनी एन्क्लेव खरड़ में प्रॉपर्टी डीलर का काम करता है। अमृतपाल सिंह दोनों दोस्त नीतिश कुमार और रतिक कुमार और मंगेतर रूहानी शर्मा के साथ कार में किसी काम से निकले थे। 
विज्ञापन


घटना 6 जुलाई की है। दोपहर 12:40 बजे सनटेक सिटी पलहेरी से करीब मोटरसाइकिल (पीबी-27बी1739) पर आए और मोटरसाइकिल अमृतपाल सिंह की कार के आगे लगा दी। अमृतपाल सिंह ने कार रोकी तो तीनों कार की खिड़की के पास आए और कृपाण निकाल धमकियां देने लगे। उन्होंने कहा कि कार की चाबी दे दो और नीचे उतर जाओ, नहीं तो सभी को मार देंगे। इस दौरान एक निहंग ने उनका फोन छीन लिया। वह डर के मारे कार से बाहर निकल गाए। एक आरोपी ने नीतिश पर कृपाण से प्रहार किया। कृपाण नीतिश के सिर पर लगी और वह नीचे गिर गया। संयोग से उस दौरान एक राहगीर गाड़ी में आ गया, जिसे देखकर तीनों फोन लेकर वहां से भाग गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें