फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक नींद खुली तो चौंक गई मां, नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर रहा था ठेकेदार, दो माह की गर्भवती भी निकली

Mon, 22 Feb 2021 11:01 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़ (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
विज्ञापन

16 साल की लड़की को डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी मोहम्मद फिरोज बिहार के माधेपुरा के गांव फोरफना का रहने वाला है और वह मकान निर्माण का ठेका लेता है। 

विज्ञापन


वहीं पीड़ित लड़की का परिवार भी प्रवासी है और परिवार में दोनों मां-बेटी मजदूरी कर अपना गुजारा करती हैं। जबकि लड़की का पिता 10 साल पहले उन दोनों को छोड़कर कहीं चला गया था। पीड़ित और उसकी मां झोपड़ी बनाकर रह रहीं हैं। 

लड़की की मां ने बताया कि शनिवार की देर रात अचानक आंख खुली तो उसने देखा कि ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। यह देखकर उसने शोर मचाया तो वह मौके से फरार हो गया। जब उसने अपनी बेटी से पूछा तो बेटी ने बताया कि आरोपी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज उसको पिछले दो महीनों से डरा धमकाकर दुष्कर्म कर रहा है। 
विज्ञापन


लड़की की मां ने आरोपी ठेकेदार मोहम्मद फिरोज के खिलाफ खरड़ थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहम्मद फिरोज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा- 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर लिया है। जब पीड़ित लड़की का खरड़ के सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया गया तो जांच में पता चला कि वह दो माह की गर्भवती है।  पुलिस आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें