फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ : सेक्टर- 63 के गुरुद्वारा साहिब से गुल्लक ले उड़े बेखौफ चोर, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी

Mon, 22 Feb 2021 05:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

बेखौफ चोर चंडीगढ़ के सेक्टर- 63 स्थित गुरुद्वारा साहिब से गुल्लक चोरी कर फरार हो गया। अगली सुबह वारदात का पता लगने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सेक्टर- 49 थाना पुलिस अज्ञात के खिलाफ चोरी की धाराओं में मामला दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामला रविवार देर रात करीब एक बजे का है। गुरुद्वारा प्रबंधन रूपिंदर सिंह ने बताया कि रोजाना की तरह रविवार देर रात गुरुद्वारा बंद कर दिया गया था। अगली सुबह पता चला कि किसी ने परिसर में रखे गुल्लक को चोरी कर लिया है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्जकर लिया है।

बताया गया कि गुल्लक में हजारों की नगदी होने का अनुमान है। वहीं पुलिस वारदातस्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। ताकि आरोपियों की पहचान हो सके। वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


कब-कब गुरुद्वारा को चोरों ने बनाया निशाना

  • सितंबर 2018 को सेक्टर-38 के गुरुद्वारा से करीब 40 हजार की नगदी और कंप्यूटर चोरी हुआ।
  • फरवरी 2019 को औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 गुरुद्वारा सिंह सभा से 70 हजार रुपयों से भरा गुल्लक चोरी।
  • फरवरी 2021 को सेक्टर- 27 के रामगढ़िया भवन स्थित गुरुद्वारा से 70 हजार रुपये चोरी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें