फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बहोड़ा में बजुर्ग ने छठी कक्षा की छात्रा के साथ किया रेप -पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बुजुर्ग ने छठी कक्षा की छात्रा के साथ किया रेप
विज्ञापन

पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया
पीड़ित परिवार ने थाना प्रभारी पर मामला दबाने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। यहां के एक गांव में बुजुर्ग जमींदार ने छठी क्लास की छात्रा से दुराचार किया। पुलिस ने बुजुर्ग के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अवतार सिंह को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि थाना प्रभारी की ओर से मामले को दबाने का यत्न किया गया था, लेकिन परिवार के विरोध पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

एएसआई प्रवीण कौर ने बताया कि पीड़ित 14 वर्षीय लड़की छठी की छात्रा है। लड़की की मां ने दी शिकायत में आरोप लगाते कहा कि 2 सितंबर को अवतार सिंह ने उसकी बेटी से भूसे वाले कमरे में रेप किया। उसने लड़की को किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। लड़की डर गई और उसने अपने परिजनों को भी कुछ नहीं बताया। शिकायतकर्ता ने बताया कि कुछ दिन बाद उसकी लड़की की तबीयत खराब होने पर सच्चाई सामने आई। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अवतार सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि पुलिस की तरफ से मामले की को दबाने का यत्न किया जा रहा था। मामला मीडिया के ध्यान में लाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें