फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनी की महिला मुलाजिम का पीछा कर करता था अभद्र कमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-70 स्थित एक प्राइवेट कंपनी की महिला मुलाजिम का एक युवक कई दिन से पीछा कर रहा था। आरोपी महिला पर अभद्र कमेंट करता था। युवती कई बार इस बात को इग्नोर कर रही थी, साथ ही आरोपी को अपनी हरकतों से बाज आने की नसीहत भी दी थी, लेकिन आरोपी नहीं मान रहा था। इसके बाद लड़की ने इस बारे में मटौर थाने में शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी सुदिंर सिंह निवासली खुड्डा अलिशेर के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ई व 354-डी के तहत केस दर्ज किया कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। एसएचओ जगदेव सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। आरोपी को बुधवार अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि आरोपी सुरिंद्र उसके साथ उक्त कंपनी में काम करता था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़ दी थी। वह हर रोज ऑफिस के नीचे आकर उसे समय परेशान करने लगा, जब वह आफिस से छुट्टी करके घर जाने लगती। यहां तक कि जब वह पैदल जाती तो आरोपी उसका पीछा करता था और उसे अभद्र कमेंट्स करता था।
जिक्रयोग है कि मोहाली में लड़कियों से अपराधों का ग्राफ बढ़ रहा है। इससे पहले मटौर थाने में ही महिला कांस्टेबल से दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ था। इससे पहले सोहाना थाने में पता पूछने के बहाने कॉल सेंटर कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। वहीं, नयागांव थाने में पड़ोसी द्वारा एक युवती का दुष्कर्म करने का मामला भी सामने आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें