फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैर करनै जा रही बजुर्ग महिला को अगवा कर बंदूक दिखा कर गहने लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
- चलती कार में महिला को छोड़ कर फरार हुए कार सवार लुटेरे
विज्ञापन

- पुलिस ने शिकायत मिलने बाद में मामले की जांच शुरू की

अमर उजाला ब्यूरो
डेराबस्सी। चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर स्थित आदर्श नगर में बीते शुक्रवार सैर कर रही एक 82 साल की बुजुर्ग महिला को कार सवार दो नौजवानों ने अगवा कर बंदूक दिखा कर गहने लूट लिए। महिला ने आरोप लगाया कि उक्त नौजवानों की तरफ से उसे हमला कर घायल कर दिया गया जिससे सिर में छह टांके लगे हैं। पुलिस ने शिकायत मिलने बाद में मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामले की जानकारी देते 82 सालों की सेवा मुक्त अध्यापिका आशा गुप्ता पत्नी अशोक कुमार निवासी आदर्श नगर ने बताया कि बीते शुक्रवार सुबह छह बजे हाईवे के साथ सर्विस लेन पर वह रोजाना की तरह सैर करने के लिए गई थी। चंडीगढ़ अंबाला मुख्य मार्ग के किनारे स्थित निरंकारी भवन के बाहर एक कार खड़ी था, जिस में सवार दो नौजवान जीरकपुर जाने के लिए सवारियों को आवाजें मार रहे थे। उस की तरफ से कार सवारों को नजर अंदाज करते हुए अपनी सैर जारी रखी। जब वह कार के नजदीक पहुंची तो एक नौजवान की तरफ से उसे धक्के के साथ कार में अगवा का यत्न किया। विरोध करने पर वह नीचे गिर गई व घायल हो गई। इस दौरान नौजवान ने जबरदस्ती उसे कार में फेंक कर अगवा कर लिया। दोनों नौजवानों ने उसके साथ मारपीट की और बंदूक दिखा कर उसके हाथों में पहले दो सोने के कंगन, तीन सोने की अंगूठियां कानों में डाले झूमके छीन लिए। शिकायतकर्ता ने बताया कि लुटेरे उसको लूटने के बाद चलती कार से नीचे गिरा कर फरार हो गए। उनकी ओर से की मारपीट में वह गंभीर घायल हो गई जिस दौरान उसके सिर में छह टांके लगे ओर आंख के पास गंभीर चोट आई। घटना के बाद महिला व मोहल्ले में सहम का माहौल पाया जा रहा है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर लखविंदर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने बाद के मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें