फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार पर लगे आरोपों की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
एडीसी चरनदेव मान कर रहे हैं मामले की जांच
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। पंजाब एकता पार्टी द्वारा सब तहसील माजरी के नायब तहसीलदार जसकरण सिंह बराड द्वारा कथित तौर पर भ्रष्टाचार के लगाए आरोपों की पड़ताल एडीसी मोहाली चरणदेव सिह मान द्वारा शुरू कर दी गई है। पंजाब एकता पार्टी के जिला प्रधान एडवोकेट दर्शन सिंह धालीवाल के नेतृत्व में माजरी क्षेत्र के लोगों का दल डिप्टी कमिश्नर मोहाली को मिले थे। डिप्टी कमिश्नर ने इस मामले की जांच के आदेश एडीसी मोहाली चरणदेव सिह मान को दिए है। इसी दौरान अब वफद ने मान ने क्षेत्र के गांवों के पंचों, सरपंचों और नंबरदार सहित 200 से अधिक हस्ताक्षर वाला मता दिया गया। इस मौके पर उन्होंने सरकार से मांग की कि नायब तहसीलदार को मुअतल करके अधिकारी को तुरंत बदला जाए। क्षेत्र वासियों द्वारा दिए गए मते में नायब तहसीलदार पर भ्रष्ट्राचार के कथित दोष लगे है। उन्होंने आरोप लगाया गया कि यदि कोई व्यक्ति रिश्वत देन से इंकार करता है तो बिना किसी कारण कोई ना कोई कमी निकाल कर उसका काम रोक दिया जाता है और उस व्यक्ति को परेशान किया जाता है। उन्होंने मांग की कि अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट अधीन केस दर्ज करके उसकी जायदाद की भी जांच पडताल की जाए।
विज्ञापन

धालीवाल ने कहा कि एडीसी मान द्वारा वफद को भरोसा दिया गया कि वह इस मामले की जांच करके कानून अनुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के सहयोग के साथ माजरी में नायब तहसीलदार के खिलाफ 22 जनवरी को धरना देेने के बाद जिला प्रशासन द्वारा माजरी के रजिस्ट्री क्लर्क की बदली कर दी गई थी। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को अपील की कि वे अपने ब्यान दर्ज करवाने के लिए आगे आए ताकि जिला मोहाली को भ्रष्टाचार मुक्त किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें