फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब भगवान के घर को चोरों ने बनाया निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर में वीरवार रात को चोरों ने तीन मंदिरों को अपना निशाना बनाया। वह मंदिरों की गुल्लक तोड़कर दान राशि चुरा ले गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। इस दौरान चोरों ने ने सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वीरवार रात करीब डेढ़ बजे तीन लड़के सेक्टर-48सी के शनिदेव व बाबा बालक नाथ मंदिर में घुसे। आरोपियों के हाथ में लोहे का हथियार थे। पहले आरोपियों ने शनिदेव के मंदिर को निशाना बनाया। वहां पर लगी गुल्लक तोड़कर पैसे निकाल लिए। इसी दौरान उनकी नजर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे पर पड़ी तो वह अपना चेहरा छुपाने की कोशिश करने लगे। उसके बाद तीनों ने सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ मोड़ते हुए नुकसान पहुंचाया। इसके बाद वह बाबा बालक नाथ मंदिर में गए। चोरों ने गुल्लक को तोड़ा और उसे साथ ही ले गए। सारी वारदात को 11 मिनट में अंजाम दिया। शुक्रवार सुबह मंदिर के बाहर गुल्लक मिली। इसके अलावा आरोपियों ने सेक्टर-48सी के मंदिर में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब ढाई बजे फेज-11 के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पहुंचे, जहां पर उन्होंने गुल्लक तोड़कर पैसे चुरा लिए और फरार हो गए।

यह कहती हैं एसएचओ
थाना फेज-11 की एसएचओ खुशप्रीत कौर ने बताया कि उन्हें रात को सूचना मिल गई थी। इसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में ले ली है, जिसमें तीनों आरोपियों के चेहरे साफ दिखाई दे रहे हैं। साथ ही चोरी वाली दोनों जगहों के साथ लगते पूरे एरिया का डंप डाटा हासिल किया जा रहा है, ताकि पता चल सके कि उस दौरान किस-किस का मोबाइल फोन ऑपरेट था। इससे आरोपियों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें