फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेराबस्सीः जातिसूचक शब्द बोलने व मारपीट के आरोप में शिवसेना की महिला नेता समेत 3 पर केस दर्ज

Wed, 26 Jun 2019 02:39 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डेराबस्सी
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
एक विशेष जाति के परिवार को जातिसूचक शब्द बोलने व मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने शिवसेना की महिला नेता समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीसरा आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


ज्योति पत्नी राकेश कुमार निवासी मित्तल मिड्ड टाऊन ने पुलिस को शिकायत दी कि बीते कल उसके खिलाफ एक शिकायत पुलिस स्टेशन में शिवसेना की राष्ट्रीय महिला चेयरपर्सन आशा कालिया पत्नी मनमोहन कालिया निवासी गुप्ता कालोनी, ममता निवासी मोरनी वालां कुआं व मनदीप लाडी निवासी आदर्श नगर गली नंबर दो ने दी थी।

इस संबंध में उसे, उसके पति व सास सुनीता को थाने में बुलाया था। ज्योति ने बताया कि आशा, ममता व मनदीप भी थाने में पहुंचे थे। आरोप है कि पुलिस के सामने आशा ने उसे जातिसूचक शब्द बोले। इसका विरोध करने पर आशा ने उसके व उसकी सास के साथ मारपीट की और इसके बाद काफी हंगामा किया।
विज्ञापन


वहीं, आशा कालिया ने कहा कि उसने ज्योति को 75 हजार रुपये उधार दिए थे जो बार-बार मांगने पर भी उसने नहीं दिए। आरोप है कि पैसे मांगने पर ज्योति उसको जातिसूचक शब्द बोलने के आरोप में झूठा पर्चा दर्ज करवाने की धमकी दे रही थी, जिस संबंधी उसने पुलिस स्टेशन शिकायत दी थी। इसी को लेकर दोनों पार्टियों को सोमवार को थाने में बुलाया था, लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की जगह उसके खिलाफ ही केस दर्ज कर लिया।

उक्त महिला नेता ने पुलिस स्टेशन में हंगामा किया, जिसको महिला पुलिस ने बहुत मुश्किल से शांत किया। आरोपी महिला को लेडिज पुलिस ने ही गिरफ्तार किया। वह सारी रात महिला पुलिस की निगरानी में रही। कानून के मुताबिक कार्रवाई की गई है। ममता को भी गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मनदीप फरार है।
विज्ञापन

- सतिंद्र सिंह, थाना प्रभारी सहायक इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें