खरड़। शहर की अनाज मंडी में मंगलवार को धान की खरीद नगर काउंसिल खरड़ के पार्षद मनप्रीत सिंह मन्नां की ओर से शुरू करवाई गई। इस अवसर पर उन्होंने किसानों और आढ़तियों की समस्याएं भी सुनीं। मन्नां ने कहा कि पंजाब सरकार किसानों की बच्चों की तरह पाली गई धान की फसल का एक-एक दाना खरीद करने के साथ-साथ फसल की अदायगी भी साथ-साथ करेगी। जिससे किसानों को मंडियों में किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार के शासनकाल में किसानों की फसलें मंडियों में खराब हुईं। लेकिन कांग्रेस के शासनकाल में किसानों की फसलें साथ-साथ उठाई गई हैं। यहीं कारण है कि किसान खुशहाल हैं।
इस मौके पर आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान सुनील अग्रवाल, जसपाल सिंह नियामियां, गुरमीत सिंह खूनीमाजरा, पवनप्रीत सिंह खानपुरी, गुरनाम दाऊं, सोहन खूनीमाजरा, सोनी रसनहेड़ी, किरणदीप देहकलां, गुरिंदर पोपना, मनप्रीत सिंह देहकलां, मंडी सुपरवाइजर बलविंदर सिंह, पार्षद गोबिंदर सिंह चीमा, पार्षद गगी, अमनदीप गर्ग, किरन गर्ग, रीतू अग्रवाल, प्रवेश बंसल, सविता बंसल और संतोष बंसल आदि मौजूद थे। संवाद