फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के राज्य सचिव जसपाल सिंह अकाली दल में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। हलका डेराबस्सी में कांग्रेस पार्टी को उस समय पर बड़ा झटका लगा जब पार्टी के राज्य सचिव व टकसाली कांग्रेसी जसपाल सिंह समर्थकों समेत अकाली दल में शामिल हो गए। उनके घर पर विशेष तौर पर पहुंचे अकाली दल के प्रधान व पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल व हलका विधायक एनके शर्मा ने पहुंचकर पार्टी में शामिल करते राज्य उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

पत्रकारों के साथ बातचीत में बादल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की बुरी नीतियों के कारण टकसाली कांग्रेस छोड़कर अकाली दल में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जसपाल सिंह को पार्टी के राज्य उपप्रधान के अलावा पंजाब चुनाव में अहम जिम्मेदारी दी जाएगी। जसपाल सिंह ने कहा कि हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढिल्लों की तरफ से टकसाली परिवारों की अनदेखी करने के साथ हलके में कथित तौर पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया गया।
इस कारण बड़ी संख्या में कांग्रेसी पार्टी को छोड़ने के लिए तैयार बैठे हैं जो जल्दी अकाली दल में शामिल होंगे। इस मौके पर बीबी शीलम सोही, बीबी मनप्रीत कौर डोली, कमलजीत सिंह कामा, बलजिंद्र सिंह बल्ली, कृष्णपाल शर्मा, भुपिंद्र सिंह सैनी, कुलविंद्र सिंह सोही समेत अन्य अकाली नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल को बताया तानाशाह
बादल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री के चेहरे के लिए लोगों की राय लेना एक ड्रामा है। इस पार्टी में अरविंद केजरीवाल तानाशाह हैं जो अपने अलावा किसी की नहीं सुनते। जिन लोगों की तरफ से आम आदमी पार्टी खड़ी की थी आज सभी छोड़कर चले गए हैं। पार्टी की तरफ से टिकट बेचे जा रहे हैं। नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ भी अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अकाली दल का कुछ सीटों पर कांग्रेस और कुछ सीटों पर आम आदमी पार्टी के साथ मुकाबला है जबकि भाजपा मुकाबले में से बाहर है। आम आदमी पार्टी के हक में सभी सर्वे पेड हैं जबकि वास्तविकता में अकाली दल सरकार बना रही है।
विज्ञापन

कैप्शन - सुखबीर सिंह बादल और एनके शर्मा पार्टी में जसपाल सिंह को शामिल करते हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें