मोहाली। जिले के जिन लोगों की आंखों में कोई दिक्कत है। अब राज्य सरकार उनकी आंखों का इलाज खुद करवाएगी। इसके लिए शुक्रवार से पंजाब मोतियाबिंद मुक्त मिशन के तहत शिविर लगाए जाएंगे। इस मुहिम के तहत 10 दिनों तक मुफ्त शिविर लगाए जाएंगे। इनमें 16 साल की उम्र से लेकर कोई भी व्यक्ति कैटरेक्ट स्क्रीनिंग करवा सकता है। मरीज के केस के जांच करने के बाद उन्हें कैटरेक्ट सर्जरी के लिए तारीख दी जाएगी। इन सर्जरी को मोहाली के सिविल अस्पताल में ही किया जाएगा।
जिले की सरकारी डिस्पेंसरी में 26 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक मोतियाबिंद से संबंधी मरीजों के लिए फ्री कैंप लगाया जा रहा है। सिविल अस्पताल के आंखों की बीमारियों के स्पेशलिस्ट दो डॉक्टरों की टीम कैट्रेक्ट संबंधी मरीजों का चेकअप करेंगी। 10 दिन तक कैंप में मोतियाबिंद संबधी मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी, जिसके बाद चुनिन्दा केस की सर्जरी सिविल अस्पताल में ही की जाएगी। दिसंबर का पूरा महीना इन सर्जरी के लिए रखा गया है। फिलहाल मोहाली में दो लाख से करीब लोगों की स्क्रीनिंग का टारगेट दिया गया है। 26 और 27 नवंबर को मोहाली के सरकारी अस्पताल में ही कैंप लगाए जाएंगा। वहीं 28 नवंबर को सिविल डिस्पेंसरी फेज -9, 30 नवंबर को यूपीएचसी डिस्पेंसरी फेस-11, 1 दिसंबर को यूपीएचसी डिस्पेंसरी फेज-7, 2 दिसंबर को यूपीएचसी डिस्पेंसरी फेज-5, 3 दिसंबर को यूपीएचसी डिस्पेंसरी फेस-3बी1, और 4 दिसंबर को सिविल डिस्पेंसरी फेज- 1 में कैंप को आयोजन किया जाएगा।
ऐसे चलेंगे यह शिविर
जिला सिविल अस्पताल की आंखों की माहिर डॉक्टर नैंसी ने बताया कि इन कैंप में कैटरेक्ट स्क्रीनिंग किया जाएगी। स्क्रीनिंग के बाद जिन मरीजों को कैटरेक्ट सर्जरी की जरूरत होगी उन्हें एक मुकम्मल तारीख के अनुसार सर्जरी के लिए सिविल अस्पताल बुलाया जाएगा। ऑपरेशन का खर्च पंजाब सरकार की तरफ से किया जा रहा है। 26 नवंबर से लेकर 4 दिसंबर तक अर्बन मोहाली के मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी, वहीं पूरा दिसंबर महीना गंभीर आए केस की जांच करने के बाद सर्जरी के लिए समय दिया जाएगा। उन्होंने बताया इस बीच अगर कोई केस ऐसा आता है, जिससे सर्जरी के तुरंत जरूरत है तो हम दो डॉक्टरों में से एक स्क्रीनिंग करेगा, तो दूसरा सर्जरी। क्योंकि कैटरेक्ट की समस्या 60 से अधिक उम्र वाले व्यक्ति को होती है। ऐसे में कैंप के लिए आशा वर्कर की मदद ली जाएगी, जो घर-घर जाकर इन कैंप के बारे में लोगों को बताएंगी।