फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अश्लील मैसेज भेजने और तेजाब फेंकने की धमकी देने में अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर निवासी एक 20 वर्षीय विवाहिता की शिकायत पर उसको अश्लील मैसेज भेजने और तेजाब फेंकने की धमकियां देने के आरोप में पुलिस ने एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसका विवाह तकरीबन दो साल पहले हरियाणा के सिरसा क्षेत्र में हुआ था। विवाह के बाद उसका अपने पति के साथ घरेलू क्लेश रहने के कारण वह पिछले छह महीने से डेराबस्सी में अपने मायके परिवार में रह रही है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों से उसके मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने आ रहे हैं और इसके अलावा उस पर तेजाब फेंकने और जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं।
विज्ञापन

उसने बताया कि पहले तो इन मैसेज को उसने अनदेखा कर दिया था। लेकिन जब लगातार मैसेज आने लगे तो पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर मैसेज भेजने वाले के मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलबीर सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें