फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग युवती से देह व्यापार का मामला पिंजौर पुलिस के हवाले, होटल मालिक पर शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। स्थानीय थाने में पहुंचकर वीरवार को नाबालिग लड़की ने एक होटल में देह व्यापार के धंधे का खुलासा किया था। लेकिन बाद में युवती अपने बयानों से पलट गई। अब युवती के बयानों पर पुलिस ने मामला पिंजौर के लोहगढ़ थाने के हवाले कर दिया है। नयागांव थाने में डीडीआर दर्ज की गई है। इसके बाद पीड़िता और राजू नाम के आरोपी को लोहगढ़ थाने में नयागांव की पुलिस छोड़कर आई है। अब वहां की पुलिस इस मामले की जांच करेगी
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वीरवार को बंगाल निवासी एक युवती ने आरोप लगाए थे कि इलाके के एक होटल में उससे देह व्यापार करवाया जा रहा था। लेकिन पुलिस ने जब युवती से होटल संचालक एवं दो दलालों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की तो युवती अपने बयानों से पलट गई। युवती ने पुलिस को बताया कि यह मामला यहां का नहीं है। पिंजौर के लोहगढ़ थाने के इलाके में राजू नाम का व्यक्ति उससे दुष्कर्म करता था और जबरदस्ती देह व्यापार भी करवाता था। लड़की के बयानों पर नयागांव पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर नाबालिग युवती और आरोपी राजू नाम के व्यक्ति को पिंजौर के लोहगढ़ थाने के हवाले कर दिया है। नयागांव थाना प्रभारी ने बताया कि युवती बार-बार अपने बयान बदल रही थी। सभी आरोपियों को आमने-सामने बैठाकर युवती से पूछताछ की तो उसने अपने बयान बदल दिए। इसके बाद उसने लिखित में अपने बयान दर्ज कराया है। उसके बयानों पर हमने मामला पिंजौर पुलिस को सौंप दिया है। होटल संचालक ने जो गलती की है, उसके लिए उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें