फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरड़ के गांव गोसलां में पॉलिथीन में लिपटा मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। खरड़-रोपड़ हाईवे पर गांव गोसलां के नजदीक एक महिला का क्षत विक्षत शव पॉलिथीन में लिपटा मिला है। लोगों ने बदबू आने के बाद इस बारे में पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल खरड़ की मोर्चरी में रखवाकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस शव का पता शनिवार को चला था। शिकायतकर्ता लखवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब से घर लौट रहा था। जब रास्ते में आया तो उसने देखा कि खेतों के पास से दुर्गंध आ रही है। उसे लगा कि कोई मरा हुआ जानवर होगा। जब उसने नजदीक जाकर देखा तो पाया कि एक महिला का क्षत-विक्षत शव पॉलिथीन में लिपटा पड़ा हुआ था। इसके बाद उसने स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है और पहचान के लिए शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें