फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली पर हमला, पार्क में कुल्हाड़ी चलाकर काट डाले नौ पेड़, आरोपियों पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के फेज-5 स्थित सरकारी डिस्पेंसरी के सामने स्थित पार्क में 9 पेड़ काटने का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं कुछ पेड़ों का तो पूरी तरह से निशान ही मिटा दिया गया है। वहीं, इन पेड़ों को जड़ों को उखाड़कर वहां पर पौध रोपण तक कर दिया गया है। हालांकि कुछ पेड़ों की ठूंठ वैसे ही दिख रही है। यहां काटे गए पेड़ों की लकड़ी को भी वहां से उठा लिया है। यह कार्रवाई किसने की, यह बात सबके लिए पहेली बनी हुई है। वहीं, नगर निगम के कमिश्नर डॉ. कमल कुमार गर्ग का कहना है कि यह मामला गंभीर है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी और इस संबंधी जो भी लोग जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ पुलिस केस दर्ज करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक इस तरह पेड़ों को जड़े से काटने का मामला गर्माया हुआ है। इस मामले में इलाके के लोगों ने बताया कि जब उन्होंने पार्क में सफाई आदि का काम करने वाले कर्मचारियों से इन पेड़ों के काटने के बारे में पूछा तो उनका जवाब था कि यह पेड़ कमेटी वालों की तरफ से काटे गए हैं, साथ ही पेड़ों की कटाई के बाद लकड़ी को गाड़ी में भरकर ले गए हैैं। जबकि नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी इस संबंधी कार्रवाई से साफ इनकार कर रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि यह बात उनके ध्यान में नहीं है। पेड़ों की इस तरह की गई कटाई से पर्यावरण प्रेमियों में रोष पाया जा रहा है। मोहाली एनवायर्नमेंट सोसायटी के महासचिव आरएस बैदवान ने कहा कि निगम के अधिकारी ऐसा कर लोगों के साथ धक्केशाही कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है। इस मामले में नगर निगम और पार्क की देखरेख कर रही कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।
बता दें कि पहले गमाडा की ओर से सेक्टर-70 में पेड़ों के काटने का ठेका दिया गया था। इस दौरान पीपल के पेड़ों को काटा जा रहा था। लेकिन लोगों के विरोध के बाद गमाडा को काम रोकना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें