फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों पर लाठीचार्ज के बाद दो घंटे जाम रहा जीरकपुर-अंबाला हाईवे, फूंका हरियाणा सरकार का पुतला

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। करनाल में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समागम का विरोध करने पहुंचे किसानों पर हरियाणा पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किया गया था और किसानों को बंदी बना लिया था। इसके बाद किसान संगठनों की ओर से दो घंटे नेशनल और अंदरूनी सड़कें बंद करने का आह्वान जारी किया गया था। इस कारण रविवार को संयुक्त किसान मोर्चा और भारतीय किसान यूनियन के आह्वान पर रविवार को 12 से दोपहर 2 बजे तक सभी टोल प्लाजा और नेशनल हार्दवे बंद रखे गए। जीरकपुर के मैकड़ी चौक और अजीजपुर टोल प्लाजा पर किसानों ने धरना देकर दो घंटे तक रोष प्रदर्शन किया। इस कारण चंडीगढ़ दिल्ली नेशनल हाईवे और जीरकपुर पटियाला नेशनल हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारों लग गई थी। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवा बंद नहीं की गई। एंबुलेंस और निजी वाहनों में जा रहे मरीजों को बिना रोक टोक के जाने दिया गया। वहीं दूसरी ओर हरियाणा सरकार और हरियाणा पुलिस के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी की। इस प्रदर्शन के दौरान किसानों की ओर से धूप में दो पहिया वाहनों पर जाम में फंसे बच्चों और महिलाओं को पानी पिलाया गया और उन्हें दूसरे रास्तों से जाने के लिए रास्ता भी दिखाया गया। किसानों का कहना था कि उनका मकसद आम लोगों को परेशान करना नहीं है, बल्कि सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है। यहीं नहीं उन्होंने यह भी बताया कि रविवार को लगने वाले यातायात जाम को लेकर पब्लिक को एक दिन पहले ही आगाह भी कर दिया था जिससे लोग जाम के कारण परेशान न हों।
विज्ञापन

लाठीचार्ज में हुई थी युवक की मौत
शनिवार को हरियाणा पुलिस की ओर से करनाल में किसानों पर किए लाठीचार्ज के दौरान जख्मी हुए किसान सुशील काजल की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि किसान मोर्चा के सोशल मीडिया पेज किसान एकता मोर्चा पर की गई है। शहीद किसान सुशील काजल गांव रायपुर जट्टाना का रहने वाला था। पुलिस के लाठीचार्ज में उसके सिर पर ज्यादा चोट लगी थी। इस कारण शनिवार रात उसकी मौत हो गई। अजीजपुर टोल प्लाजा पर बैठे किसानों का कहना है कि अब किसी कीमत पर पुलिस को बक्शा नहीं जाएगा। वहीं, अजीजपुर टोल प्लाजा पर किसानों ने हरियाणा सरकार का पुतला भी जलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें