फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल साइट पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शादी का झांसा देकर एक युवती से शातिर युवक दुष्कर्म करता रहा। अब युवती ने उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी कंवरदीप सिंह निवासी फेज-सात को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि जीवन साथी डॉटकॉम पर उसकी मुलाकात आरोपी से हुई। दोनों कुछ समय में दोस्त बन गए। फोन पर बातचीत करने लगे। एक दिन आरोपी ने उसके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे उसने खुुुशी से स्वीकार कर लिया। इसके बाद वह दोनों एक साथ घूमने लगे। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी उसे कई जगह लेकर अपना शिकार बनाता रहा। जब उसने आरोपी से शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। आखिर में आकर उसने शादी से मना कर दिया। आरोपी की बात सुनकर पहले तो वह अपनी सुध बुध खो बैठी। इसके बाद उसके परिवार वालों ने उसे संभाला। परिवार की सलाह से उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत देने का फैसला लिया था। इसके बाद उसके खिलाफ मटौर थाने में केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें