फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक के विदेशी छात्र को ऑटो में सवार 7-8 युवकों ने लूटा, पीटकर नकदी भी छीन ले गए

विज्ञापन
विज्ञापन
बीटेक के विदेशी छात्र को ऑटो में सवार 7-8 युवकों ने लूटा
विज्ञापन

- छात्र ने चलते ऑटो से मारी छलांग, घेरकर पीटा समान और नकदी छीन ले गए
संवाद न्यूज एजेंसी
जीरकपुर। बनूड़ से जीरकपुर ऑटो में सवार होकर आ रहे एक विदेशी छात्र को ऑटो में सवार 7-8 लोगों ने लूट लिया। जब छात्र ने अपनी जान बचाने के लिए ऑटो से छलांग मारी तो ऑटो में सवार लोगों ने युवक को पकड़कर पीटा और पासपोर्ट, पैसे और वीजा छीनकर फरार हो गए।
जीरकपुर पुलिस ने शिकायतकर्ता विदेशी छात्र सलाहीद्दीन बशीर खैरलसीद निवासी सूडान के बयान पर अज्ञात आठ लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में सलाहीद्दीन बशीर ने बताया है कि वह बीटेक का छात्र है और जिला पटियाला के बनूड़ में ब्लॉक-2 हाउसफेड कॉप्लेक्स में किराए के फ्लैट में रहता है। उसने बताया कि 22 अगस्त को उसने अपने वीजा और पासपोर्ट के संबंध में दिल्ली जाना था। इसके लिए उसने बनूड़ से जीरकपुर जाने के लिए ऑटो पकड़ा। इसमें पहले से 7-8 लोग सवार थे। जब वह गांव छत की लाइटों वाले चौक पर पहुंचा तो ऑटो में सवार युवकों ने उसे कहा कि तूं नशा बेचने का काम करता है, तुझे पुलिस के पास पकड़वा देंगे। तब उसे समझ आया कि उसे लूटने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके बाद उसने ऑटो से छलांग मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से छलांग मारने पर भी लूटा
शिकायतकर्ता सलाहीद्दीन बशीर ने बताया कि जैसे ही उसे आभास हुआ कि ऑटो में सवार लोग उसे लूटना चाहते हैं, तो उसने चलते ऑटो से छलांग मार दी। लेकिन लुटेरों ने ऑटो रोक कर उसे घेर लिया और उसको जमकर पीटा, साथ ही उसकी जेब में पड़े 10 हजार रुपये कैश, एक मोबाइल, पासपोर्ट वीजा की कॉपी लूटकर फरार हो गए। इसकी शिकायत थाना जीरकपुर को दी गई। मामले के संबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर ऑटो में सवार अज्ञात 7 से 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें