फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: विदेश भेजने का झांसा देकर 4.30 लाख ठगे कंपनी संचालक सहित पांच के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Sun, 16 Jun 2024 08:24 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर 4.30 लाख की ठगी करने के आरोप में एक इमिग्रेशन कंपनी संचालक सहित कुल 5 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यह मामला हरियाणा के जिला कैथल के गांव खोह चीका के रहने वाले मुख्तियार सिंह के बयान पर दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह गिल निवासी सेक्टर-125 सन्नी एन्क्लेव, तीर्थ कौर, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह उर्फ रिंका के रूप में हुई है। सभी आरोपी फेज-7 में एक्सपर्ट प्वाइंट इमिग्रेशन कंपनी चलाते थे।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में मुख्तियार सिंह ने कहा कि उसने अपने भाई, भाभी व भतीजे को रोजी रोटी के लिए विदेश भेजना था। वह एजेंट की तलाश कर रहा था। उसने फेसबुक पर एक्सपर्ट पॉइंट इमिग्रेशन कंपनी का विज्ञापन देखा। उसने दिए नंबर पर संपर्क किया तो देवेंदर ने खुद को कंपनी का एचओडी बताया। कंपनी ने उससे कहा कि वह वीजा आने के बाद पैसे लेंगे। उसने तीनों रिश्तेदारों के कागजात उन्हें दिए। बाद में कंपनी का फोन आया कि उनके वीजा आ गए हैं, वह रकम उनके खाते में डाल दे। मुख्तियार ने अलग-अलग तारीख पर कंपनी के दिए हुए खाते में 2.30 लाख रुपये डाल दिए। बाद में कंपनी ने कहा कि उनकी टिकट करवानी है, इसलिए दो लाख रुपये उन्होंने कैश लिए। रकम लेने के बाद न तो उन्हें वीजा दिया और न ही पैसे लौटाए। जब उन्होंने कंपनी में आकर देखा तो वहां ताले लगे हुए थे। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद कंपनी संचालक सहित कुल 5 लोगों पर आईपीसी की धारा 406, 420, 120बी व इमिग्रेशन एक्ट की धारा 24 के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें