फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: युवती की चेन व डायमंड का मंगलसूत्र छीनकर युवक फरार

Sun, 16 Jun 2024 07:38 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
चलती एक्टिवा पर मोटरसाइकिल सवार ने दिया वारदात को अंजाम, मामला दर्ज
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। जनता मार्केट में सामान खरीदकर लौट रही युवती की सोने की चेन व डायमंड का मंगलसूत्र छीनकर मोटरसाइकिल सवार युवक फरार हो गए। यह वारदात फेज-3बी1 की है। रात सवा 9 बजे मोटरसाइकिल सवार युवक ने वारदात को अंजाम दिया। शिकायतकर्ता रजिंदर कौर के बयान पर मटौर थाना पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ आईपीसी की धारा 379बी के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस वारदात के आसपास वाले एरिया में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


रजिंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह मूलरूपप से लहरागागा जिला संगरूर की रहने वाली है। मोहाली फेज-5 में उनसे किराये पर घर लिया हुआ है। वह पिंक रूम सन्नी एनक्लेव खरड़ में नेल आर्ट का काम करती है। बीती रात वह सामान खरीदने के लिए अपनी एक्टिवा पर फेज-3बी1 की जनता मार्केट में आई थी। जब वह सामान खरीदकर जब घर लौट रही थी तो करीब सवा 9 बजे कोठी नंबर -103 के सामने एक मोटरसाइकिल सवार युवक उसके एक्टिवा के पास आया और गले में डाली सोने की चेन व डायमंड का मंगलसूत्र झपटकर फरार हो गया। झटका लगने से एक्टिवा अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गई। झपटमार मोटरसाइकिल सवार मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने उसके बयान पर मोटरसाइकिल सवार स्नैचर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें