मोहाली। जिले में शनिवार को 11 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो गए और जबकि इतने ही लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हुए। मामले की पुष्टि डीसी डॉ. ईशा कालिया ने की।
उन्होंने कहा कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए कोविड नियमों का पालन करते रहें। सक्रिय मरीजों की संख्या 64 है और इनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया है। जिले में अभी तक 95613 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं, जिनमें से 94401 संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि अभी तक 1148 लोग संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। वहीं, उन्होंने लोगों से टीकाकरण की अपील की।