फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: मोहाली पुलिस को मिला लॉरेंस बिश्नोई का ट्रॉजिट रिमांड, 40 लाख की फिरौती के मामले में होगी पूछताछ

Fri, 16 Dec 2022 04:09 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, मुक्तसर (पंजाब)

सार

लॉरेंस बिश्नोई के वकील सतनाम सिंह धीमान ने बताया कि दो बार पेशी के बाद रिमांड के बावजूद पुलिस को इतने दिन पूछताछ में लॉरेंस खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। जिस पर आज मोहाली पुलिस को ट्रॉजिट रिमांड दे दिया गया है।
 
विज्ञापन
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुक्तसर पुलिस का तीन दिन का रिमांड पूरा होने पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को शुक्रवार को सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। जहां से मोहाली पुलिस को लॉरेंस का ट्रॉजिट रिमांड मिला। मोहाली में वर्ष 2000 में लॉरेंस के खिलाफ 40 लाख रुपये की फिरौती का केस दर्ज हुआ था। इसी की पूछताछ के लिए फिलहाल मोहाली पुलिस को लॉरेंस का ट्रॉजिट रिमांड मिल गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई के खिलाफ मार्च 2021 में मुक्तसर के एक व्यक्ति को फोन करके 30 लाख रुपये मांगने पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज था, जिसको लेकर मुक्तसर पुलिस को पहले 8 दिसंबर को सीजेएम राय पाल सिंह रावत की अदालत में पेशी के दौरान छह दिन और 13 दिसंबर को फिर हुई पेशी में तीन दिन का रिमांड मिला था। शुक्रवार को रिमांड पूरा होने पर लॉरेंस को एक बार फिर सीजेएम की अदालत में पेश किया गया। 

लॉरेंस बिश्नोई के वकील सतनाम सिंह धीमान ने बताया कि दो बार पेशी के बाद रिमांड के बावजूद पुलिस को इतने दिन पूछताछ में लॉरेंस खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। जिस पर आज मोहाली पुलिस को ट्रॉजिट रिमांड दे दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें