फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटापा कम करने का झांसा देकर जिम मालिक ने महिला को नशे का इंजेक्शन देकर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के जस्सियां रोड स्थित व्लर्ड क्लासिक जिम के मालिक ने मोटापा कम करने के नाम पर एक महिला को नशे की गोलियां और इंजेक्शन देकर दुष्कर्म किया। बेसुध पीड़िता की अश्लील वीडियो और फोटो तैयार कर, सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर लगभग छह साल तक शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी ने पीड़िता से पहले दो लाख रुपये ऐंठे और अब पांच लाख रुपये की मांग कर रहा था। जब पीड़िता ने रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपी ने उसकी फोटो और वीडियो उसके दो बेटों को भेज दी और सोशल मीडिया पर वारयल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर को इस मामले की शिकायत की, मामले की जांच के बाद जिम मालिक धर्मिंदर कुमार के खिलाफ दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

महानगर निवासी पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह शादीशुदा है, उसके दो बच्चे भी हैं। मोटापा ज्यादा होने के कारण वह साल 2015 से अन्य महिलाओं के साथ जस्सियां रोड स्थित व्लर्ड क्लासिक जिम जाती थी। मार्च 2015 में आरोपी ने अच्छी सुविधाओं का हवाला देकर हरगोबिंदपुरा स्थित अपने दूसरे जिम में आने क ो कहा। वहां आरोपी ने मोटापा जल्दी कम करने के लिए उसे कुछ गोलियां दी और इंजेक्शन भी लगाया, जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फोटो और वीडियो बना ली।
इसके आधार पर वह उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। साल 2018 में आरोपी ने उससे पांच लाख रुपये की मांग की, बदनामी के डर से पीड़िता ने आरोपी को दो लाख रुपये दे दिए। साल 2019 में करवाचौथ के अगले दिन आरोपी ने उसेे दोबारा जिम में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो तैयार की। मार्च 2021 में पीड़िता के पति ने उसे जिम में जाने से मना कर दिया। आरोपी को इस बात का पता चलते ही उसने वीडियो और फोटो को सोशल मीडिया पर वारयल करने की धमकियां देनी शुरू कर दीया।
विज्ञापन

4 जून 2021 को आरोपी ने उसे दोबारा जिम बुलाकर दुष्कर्म किया और पांच लाख रुपये देने की मांग रखी। लेकिन उसने साफ मना कर दिया, 15 जुलाई 2021 को आरोपी ने पीड़िता के बेटे के मोबाइल पर वीडियो और फोटो भेज दी। इसके बाद छोटे बेटे को भी एक जाली आईडी से फोटो भेजी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी धर्मिंदर कुमार उर्फ सन्नी खुतन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें