लुधियाना। पत्नी के प्रेमी के साथ भागने से परेशान काकोवाल रोड स्थित हीरा नगर निवासी विमल कुमार (36) ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उसका भाई उसे बुलाने गया।
पुलिस ने नूरवाला रोड स्थित बैंक कॉलोनी निवासी कमल कुमार की शिकायत पर विमल की पत्नी एकता, हरियाणा करनाल निवासी आंचल, उसके पति आशु और उत्तरप्रदेश के फतेहपुर निवासी राकेश कुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
मृतक विमल के भाई कमल कुमार ने पुलिस को बताया कि विमल और एकता के दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले एकता के राकेश कुमार के साथ संबंध बन गए। दोनों घर से फरार हो गए थे, लेकिन कुछ समय बाद एकता वापस आ गई। दोनों फिर से अच्छी जिंदगी जीने लगे। कुछ समय पहले फिर से एकता किसी को बिना बताए आरोपी राकेश के साथ फिर से फरार हो गई। इसके बाद से ही विमल काफी परेशान चल रहा था। 23 नवंबर को वह फैक्टरी से काम छोड़ घर खाना खाने के लिए आया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर शाम तक वापस न आने के कारण वह उसे बुलाने के लिए घर गया तो अंदर शव लटक रहा था। थाना बस्ती जोधेवाल के एसएचओ मोहम्मद जमील ने बताया कि आरोपी अभी फरार हैं।