फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बठिंडा : रेलवे लाइनों पर बैठकर सरेआम नशा बेचते युवक का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बठिंडा। पंजाब सरकार ने नशा खत्म करने के लिए पुलिस को नशा तस्करों से सख्ती से निपटने के आदेश दिए हैं। वहीं पुलिस की तरफ से नशा तस्करी करने वाले लोगों को पकड़कर मामले दर्ज किए जा रहे हैं। इसके बावजूद भी नशा खुलेआम बिक रहा है। मंगलवार शाम को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुई है, जिसमें एक युवक रेलवे लाइनों में बैठकर युवकों एवं नाबालिग बच्चों को खुलेआम गांजा समेत नशा बेच रहा है। हालांकि, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वीडियो बठिंडा की किस जगह और किस दिन की है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बताया जा रहा है कि यह वीडियो बठिंडा की अमरपुरा बस्ती की है, जबकि एसएसपी जे इलेनचेझियन का कहना है कि वायरल वीडियो अमरपुरा बस्ती की है या नहीं है, इसकी अभी जांच चल रही है। चूंकि वीडियो में केवल रेलवे लाइन दिखाई दे रही है, इसलिए जगह क्लीयर नहीं हो रही है, लेकिन फिर भी पुलिस इसकी जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इस वीडियो में एक युवक रेलवे लाइनों में बैठकर सरेआम नशा बेच रहा है। वीडियो में आधा दर्जन के करीब युवा नशा बेचने वाले युवक से पैसे देकर उनसे में नशा ले रहे हैं। इस दौरान एक युवक बोल रहा है 400 रुपये ले और उसे नग की पुड़िया दे दे, जबकि दूसरा बोल रहा है 800 रुपये ले लो दो नग दे दे। कोई युवक से 4 नग यानी चार पुड़ियां मांग रहा है। युवक नशा बेचने वाले से ऐसे नशा खरीद रहे हैं, जैसे कि किसी दुकान से टाफी या चाकलेट ले रहे हो। वीडियो में नशा बेचने वाले युवक का नाम जग्गी बोला जा रहा है, जबकि वह अपनी जेब से नशा का लिफाफा निकालकर पुडियां युवकों को बेच रहा है।
विज्ञापन

एसएसपी जे इलेनचेझियन का कहना है कि उनके पास भी वीडियो आई और देखी है, लेकिन वीडियो में जगह क्लीयर नहीं हो सकी है और नहीं नशा बेचने वाले युवक का पता चल सका है। पुलिस उक्त वीडियो की पूरी जांच कर रही है। वहीं नशा खरीदने और बेचने वाले लोगों की पहचान की जा रही है। अगर वह बठिंडा के होंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें