फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगा करते थे राहगीरों से लूटपाट, काबू

Tue, 26 Dec 2023 09:27 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
लूटे हुए मोबाइल बेचने के लिए जाते समय पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

दोनों आरोपी एक दिन के पुलिस रिमांड पर, नशापूर्ति के लिए करते थे वारदातें
संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना। चोरी की बाइक पर जाली नंबर लगाकर उसी पर राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को थाना सलेम टाबरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया जब दोनों आरोपी लूटे हुए मोबाइल बेचने की फिराक में जा रहे थे। आरोपियों को जस्सियां कट के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के छह मोबाइल फोन के साथ-साथ चोरी की मोटरसाइकिल जिस पर जाली नंबर लगा था बरामद की। पुलिस ने इस मामले में जस्सियां रोड की मनोज काॅलोनी निवासी अजय कुमार और न्यू अशोक नगर के रहने वाले अजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी के वाहन पर जाली नंबर लगाकर घूम रहे हैं और राहगीरों से लूटपाट की वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी लूटे हुए मोबाइल फोन बेचने की फिराक में थे तो आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी नशा करने के आदी हैं और नशापूर्ति के लिए ही वारदातों को अंजाम देते हैं। आरोपी प्रवासी मजदूरों को देर रात ज्यादा निशाना बनाते हैं। वह सुनसान सड़कों पर से गुजरने वाले प्रवासी मजदूरों को तेजधार हथियार दिखाकर डराने धमकाने के बाद लूटपाट करते हैं। इसके बाद वह सस्ते भाव में मोबाइल बेचने के बाद उसी पैसों से नशा खरीदते हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि वह कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं और उनके साथ कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें