लुधियाना। हर समय हिंदुत्व का राग अलापने वाली भारतीय जनता पार्टी ने पंजाब विधानसभा चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे से हटकर वोट बटोरने की कोशिश मेें लगी है। भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने पंजाब में शहरी वोटरों को लुभाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी वाले पोस्टर लगाने शुरू कर दिए हैं जिससे शहर का सिख वोटर किसी अन्य पार्टी में जाने की बजाए भाजपा के हक में आए। महानगर की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने कई ऐसी जगहों पर पोस्टर लगाए हैं जिसमें उन्होंने पगड़ी बांध रखी है। भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर वोट मांग रहे हैं और लोगों को विश्वास दिलवा रहे हैं कि भाजपा की सरकार ही विकास करवा सकती है।
केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि कानून बनाए तो किसान विरोध में उतर आए थे। पंजाब सहित देश के किसान दिल्ली के बार्डर पर बैठे रहे। जिसके बाद पंजाब में भारतीय जानता पार्टी का विरोध शुरू हो गया था। कानून वापस लेने के बाद भी पंजाब भाजपा डैमेज कंट्रोल करने में जुट गई। पहले तो भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को बाहर नहीं निकलने देते थे। अब भाजपा के नेता खुद डैमेज कंट्रोल करने में जुटे हैं। नरेंद्र मोदी के नाम पर सिख वोटर को कैसे लुभाया जाए इसके लिए रास्ता निकाल निकाल लिया गया। भाजपा नेता अपने इलाकों में पोस्टर लगवा रहे है जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पगड़ी बांधे हुए बड़ी फोटो लगाई गई है। जिससे सिख वोटरों को अपनी तरफ खींचा जा सके।
वर्चुअल रैली में प्रधानमंत्री ने भी पंजाबी में शुरू किया भाषण
बीते दिन पंजाब के दो लोकसभा क्षेत्रों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल रैली को संबोधित किया था। इस दौरान उन्होंने पंजाबी में अपना भाषण शुरू किया। जिससे पंजाब के लोग उनके हक में आ सके। उसके बाद प्रधानमंत्री ने सिखों के बारे में भी काफी बातें की और पंजाब और पंजाबियत को बचाने की बात की। इस दौरान प्रधानमंत्री ने छोटे साहिबजादों को याद किया और अंत में श्री वाहेगुरु जी का खालसा श्री वाहेगुरु जी की फतेह कह कर अपने संबोधन खत्म किया था।