फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिप्पर ने बाइक सवार को रौंदा, लोगों ने लगाई आग, गुस्साए लोगों के पथराव से थाना प्रभारी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। राहोंरोड के गांव गहलेवाल कट के पास बाइक सवार युवक को एक रेत से भरे टिप्पर ने रौंद दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना मेहरबान की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच के बाद गांव मांगट के रहने वाले कीमती लाल (25) का शव उठाने लगे तो परिजन वहां पहुंच गए। उन्होंने शव उठाने से मना कर दिया। गुस्साए परिजनों ने टिप्पर चालक को काबू करने की मांग की। उग्र भीड़ ने टिप्पर में तोड़ फोड़ कर दी। देखते ही देखते भीड़ ने टिप्पर को आग लगा दी।
विज्ञापन

इसी दौरान थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर ने तुरंत फायर टेंडर मंगवाया। जैसे ही आग पर काबू पाया गया तो भीड़ ने टेंडर वालों को भी भगा दिया। इसके बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करने की कोशिश ही की थी कि लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। एक पत्थर सब इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर के सिर पर और दूसरा सीधे मुंह पर जा लगा, जिससे वह बुरी तरह से घायल होकर नीचे गिर गईं। वहां मौजूद साथी मुलाजिमों ने अपनी थाना प्रभारी को उठा कर तुरंत गाड़ी में बैठा अस्पताल भेजा। सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी और कई थानों की पुलिस वहां पहुंची और लाठीचार्ज कर वहां से उग्र हुई भीड़ को भगाया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।
गांव मांगट का रहने वाला कीमती लाल राहोंरोड के गुरु विहार में हेयर कटिंग का काम सीखता था। रोज की तरह सुबह 8 बजे वह घर से काम के लिए निकला। गांव गहलेवाल कट के पास रेत से लदे टिप्पर की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक टिप्पर छोड़ कर फरार हो गया। घटना का पता चलते ही मृतक के परिजनों व गांव के लोगों ने सड़क पर धरना दे प्रदर्शन शुरू कर दिया। थाना मेहरबान पुलिस मौके पर पहुंची। लोग टिप्पर मालिक और उसके चालक को वहां बुलाने की मांग कर रहे थे, जबकि पुलिस ने उनसे कहा कि दोनों को थाने बुलाया गया है। पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करते देख भड़की भीड़ ने टिप्पर को आग लगाने का प्रयास किया। इस बात की भनक लगते ही एसएचओ सिमरनजीत कौर ने फायर ब्रिगेड टीम बुला ली, जिसे भीड़ ने आग लगाने की धमकी देकर भगा दिया।
विज्ञापन

एसीपी ईस्ट दविंदर चौधरी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया। मगर जब भीड़ टिप्पर को आग लगाने पर आमादा हो गई तो उन्होंने लाठीचार्ज का आदेश दिया। लाठी चलते ही भीड़ ने पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। लोगों को रोकने के लिए सिमरनजीत कौर आगे बढ़ी तो एक पत्थर उनके चेहरे पर जा लगा।
एडीसीपी 4 रुपिंदर कौर ने बताया कि हादसे में युवक की मौत के बाद भीड़ ने आग लगाई थी। जब उन्हें रोका तो पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। अब पहले लाठीचार्ज हुआ या फिर पथराव इसकी जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि थाना प्रभारी की हालत खतरे से बाहर है, उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें