फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात को लेकर मारपीट, चली गोलियां, गैंगस्टर काबू, अन्य 11 पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। युवक के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके युवती से अश्लील बातें और छेड़छाड़ करने पर दुगरी की सीआरपीएफ कालोनी स्थित पीर बाबा की मजार के पास दो पक्ष भिड़ गए। दोनों पक्षों की ओर से जमकर दातर चलाए गए। इसी बीच एक गुट के गैंगस्टर ने पिस्टल से फायर कर दिए। इससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद थाना दुगरी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इस मामले में गैंगस्टर को काबू कर लिया। उसके साथ दोनों पक्षों के 11 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

एसआई जसविंदर सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियों में एक पक्ष के दुगरी की सीआरपीएफ कालोनी निवासी गुरबीर सिंह उर्फ गुरी, छोटी जवद्दी निवासी मनोज कुमार, गांव ऐतियाणा निवासी संदीप कुमार तथा उनके 3 अज्ञात साथी हैं। दूसरे पक्ष में दुगरी एमआईजी फ्लैट्स निवासी शिवम वर्मा, दुगरी फेस-1 निवासी सचिन वर्मा, टावर कालोनी निवासी सूरज पाल और उनके 2 अज्ञात साथी हैं। शनिवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि 11 बजे हथियारों से लेस हुए दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए हैं। आरोपी एक दूसरे से गाली गलौज करने के साथ धमकियां भी दे रहे थे। उसी बीच गैंगस्टर सूरज पाल उर्फ संजू ने पिस्टल से जमीन की तरफ दो फायर कर दिए, जिससे दूसरे पक्ष के लोग भाग खड़े हुए।
जसविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी संदीप सिंह ने अपने मोबाइल से एक युवती को वीडियो कॉल करके अश्लील बातें कीं। युवती ने वह बात मौसेरे भाई को बताई। भाई ने जब संदीप को फोन करके उसकी हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उलटा उसे धमकाना शुरू कर दिया। इसी कारण शनिवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पुलिस ने युवती के बयान भी दर्ज कर लिए हैं, जिनके आधार पर संदीप पर अलग से केस दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

यूपी के मुजफ्फरनगर से पिस्तौल खरीदकर लाया था सूरज
पूछताछ में गैंगस्टर सूरज ने बताया कि उसके कब्जे से बरामद किया गया पिस्टल वह उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से खरीद कर लाया था। जसविंदर सिंह के अनुसार 2012-13 में डाबा इलाका निवासी गैंगस्टर पिंकू का बॉक्सर ग्रुप ने मर्डर कर दिया था। उस केस में बॉक्सर को उम्रकैद हुई थी और वह जेल में बंद है। उसके कुछ ही दिन बाद पिंकू के पिता की भी हत्या कर दी गई थी। उस मामले में पुलिस ने सूरज उर्फ संजू को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। उसके खिलाफ थाना डाबा और शिमला पुरी में हत्या, हत्या के प्रयास, अपहरण व अन्य आपराधिक धाराओं के तहत 4 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें