फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana: जम्मू मेल के नीचे आने से तीन युवकों की मौत, शेरपुर पुल के नजदीक पटरी पार करते समय हुआ हादसा

Sun, 22 Jan 2023 05:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

मृतकों की पहचान नवांशहर निवासी लवप्रीत सिंह (27), अमृतसर निवासी सुखमन (19) और होशियारपुर निवासी रवि कुमार (27) के रूप में हुई, जो ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक रिपेयर करने का काम करते थे। यह हादसा पटरी पार करते समय हुआ।
विज्ञापन
जम्मू मेल के नीचे आने से तीन युवकों की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में शेरपुर पुल के पास ट्रेन के नीचे आने से तीन युवकों की मौत हो गई। ट्रेन के ड्राइवर ने ढंडारी स्टेशन पर मैसेज करके हादसे की सूचना दी, जिसके बाद जीआरपी ने आकर मामले की जांच और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। 
विज्ञापन


मृतकों की पहचान नवांशहर निवासी लवप्रीत सिंह (27), अमृतसर निवासी सुखमन (19) और होशियारपुर निवासी रवि कुमार (27) के रूप में हुई, जो ट्रांसपोर्ट नगर के पास ट्रक रिपेयर करने का काम करते थे। यह हादसा पटरी पार करते समय हुआ। तीनों युवक गहरे दोस्त थे और एक ही जगह पर ट्रक रिपेयर का काम करते थे। वह ढाबे से खाना खाने के बाद वापस लौट रहे थे कि रास्ते में पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। हादसे के बाद जीआरपी ने शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया और मृतकों की पहचान के बाद उनके परिजनों को सूचित किया। सूचना पाकर मृतकों के परिजन लुधियाना पहुंच गए। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें