फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांट्रैक्ट मैरिज कर कनाडा पहुंची दुल्हन पति को बुलाने से मुकरी, चार के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हलवारा। कांट्रैक्ट मैरिज के जरिये लड़के वालों का लाखों रुपये खर्च करवा कनाडा पहुंची ललतों कलां की गुरकमल कौर कॉन्ट्रैक्ट तोड़ पति को कनाडा बुलाने से मुकर गई। इस धोखाधड़ी में गुरकमल कौर का परिवार भी शामिल है। थाना सदर रायकोट पुलिस ने पीड़ित मनवीर सिंह वासी लोहटबद्दी की शिकायत पर उसकी पत्नी गुरकमल कौर, ससुर परमजीत सिंह, सास सुरिंदर कौर और साले पुष्पिंदर सिंह के खिलाफ साजिश रचकर धोखाधड़ी करने पर मुकद्दमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सईयद शकील ने बताया कि गुरकमल कौर 2019 से ही कनाडा में है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पीड़ित मनवीर सिंह पुत्र रणजीत सिंह वासी लोहटबद्दी ने 1 सितंबर 2020 को एसएसपी ग्रामीण को शिकायत दी थी। जिसके बाद 20 अक्टूबर 2020 को दोनों गांव की पंचायत और रिश्तेदारों की मौजूदगी मे गुरकमल कौर के परिवार ने मनवीर सिंह के परिवार को 15 लाख रुपये लौटाने का समझौता किया था।
इकरार के मुताबिक रुपये लौटाने के साथ गुरकमल कौर ने मनवीर सिंह से तलाक लेने के लिए कनाडा से ही अपने पिता परमजीत सिंह के नाम पावर ऑफ अटॉर्नी भी भेजनी थी। लेकिन गुरकमल कौर का परिवार 7 लाख रुपये वापस करने के बाद बाकी 8 लाख रुपये देने से मुकर गया। कई बार पंचायत बुलाने के बावजूद जब 8 लाख रुपये वापस नहीं मिले तो पीड़ित मनवीर सिंह ने 6 अगस्त 2021 को एक और शिकायत एसएसपी ग्रामीण को दी।
विज्ञापन

जिस के बाद एसएसपी ग्रामीण के आदेश पर गुरकमल कौर और उसके परिवार के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर दिया गया। पीड़ित मनवीर सिंह ने बताया कि उन्होंने शादी पर 6 लाख रुपये खर्च करने के अलावा गुरकमल कौर को कनाडा भेजने के लिए भी लाखों रुपये खर्च किए थे।
शादी के बाद 2 मई 2019 को गुरकमल कौर कनाडा चली गई। उन्होंने दहेज में भी एक पैसा नहीं लिया। कांट्रैक्ट के मुताबिक गुरकमल कौर ने कनाडा पहुंच उसे भी बुलाना था। लेकिन कनाडा पहुंचने के बाद गुरकमल मुकर गई और उसके परिवार ने भी आंखें फेर रिश्ता तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें